भागलपुर, अप्रैल 1 -- प्रखंड के बारा पंचायत अंतर्गत ईशीपुर निवासी उपेंद्र गोस्वामी तेतरा की बेटी और नातिन की झारखंड के घोरिचक में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनके एक भांजे और एक नातिन गंभीर रूप से घायल हैं। पीरपैंती-बाराहाट मुख्य मार्ग (एनएच 133) पर झारखंड के घोरीचक के पास मंगलवार को यह दुर्घटना हुई। बस की चपेट में आने से उपेंद्र गोस्वामी की बेटी जूली कुमारी और नातिन प्रिया की मौत हो गई। उनकी एक अन्य नातिन प्रीति और भांजा सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन, ग्रामीण और बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह तथा मेहरमा थाना प्रभारी सौरव ठाकुर सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जूली कुमारी की मौत हो गई। नाति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.