रुडकी, अगस्त 2 -- पीरपुरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने ग्राम प्रधान समेत 18 लोगों पर रास्ते में घेरकर धारदार हथियारों, सरियों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है।

शिकायत की पृष्ठभूमि पीरपुरा निवासी अफजाल ने कोतवाली मंगलौर में दी तहरीर में बताया कि गांव के राशिद, अकदस, अकील, तौकिर, नदीम, कादिर और फिरोज समेत कई लोगों ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी, सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और पंचायती राज मंत्री से की थी। आरटीआई के माध्यम से भी विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई थी।

हमला और चोटें तहरीर के अनुसार...