देहरादून, अप्रैल 1 -- रुड़की। मंगलौर क्षेत्र के हरिद्वार-दिल्ली हाईवे स्थित पीरपुरा अंडरपास के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल तीसरे किशोर ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पहले हादसे में अयान (16) और मोहम्मद राकिब (17) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल साहिब (16) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान साहिब की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...