गिरडीह, मई 28 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले का पीरटांड़ प्रखण्ड में भले ही सड़क पुल-पुलिया का खूब निर्माण हुआ है पर आदिवासी बाहुल्य दर्जनों गांव आज भी पहुंच पथ से अछूता है। पहुंच पथ के अभाव में आज भी आदिवासी बहुल गांव के ग्रामीण मरीजों को खाट पर ढोने को मजबूर हैं। सड़क के अभाव में बुधवार को मधुबन पंचायत के दलुवाडीह गांव के एक एक प्रसूति महिला को चार किलोमीटर खाट पर टांगकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। बाद में मुख्य मार्ग से वाहन के द्वारा अस्पताल तक पहुंचाया गया। गांव तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि पारसनाथ की चकाचौंध के बीच मधुबन पंचायत अंतर्गत पारसनाथ मौजा के लगभग आधा दर्जन गांवों में पक्की सड़क नहीं है। सड़क के अभाव में गांव के ग्रामीणों को परेशानियों से रोज दो चार होना पड़ रहा है। बुधवार को मधुबन पंचाय...