जौनपुर, मई 6 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में सोमवार को स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कुलपति को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वंदना सिंह, कुलसचिव केश लाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह तथा उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के महामंत्री संतोष कुमार पांडेय द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। इसके उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने शिक्षक हितों से संबंधित विभिन्न मांगों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने स्ववित्तपोषित शिक्षकों को शोध निदेशक बनाए जाने, शिक्षक कल्याण कोष के पारदर्शी संचालन हेतु समिति गठन, वरिष्ठता सूची निर्धारण, प्रायोगिक परीक्षाओं में समानुपातिक भागीदारी, समर्थ पोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.