पटना, सितम्बर 8 -- पटना विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर विवि प्रशासन के चिकित्सकों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। एआईएसएफ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कुलपति पर छात्रों व कर्मचारियों से संवाद नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि छात्र अपने संघर्ष से प्रशासन को मांगें मानने के लिए मजबूर करेंगे। उन्होंने प्रस्तावित नामांकन नियमावली में बदलाव पर भी सवाल उठाया।विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध प्रसाद ने कहा कि लगातार फीस वृद्धि से गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा मुश्किल हो रही है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंशुमान ने शिक्षा व्यवस्था में गिर...