पीयू में फिर छह दिवसीय कार्य सप्ताह लागू
जौनपुर, अगस्त 30 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को समय पर पूरा करने और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। कुलपति प्रो. आरके सिंह के आदेशानुसार विश्वविद्यालय में पूर्व की व्यवस्था को बहाल करते हुए छह दिवसीय कार्य सप्ताह तत्काल प्रभाव से फिर लागू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब विश्वविद्यालय के शिक्षण कार्य और कार्यालय प्रातः 10 बजे से चलेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए भोजन मध्यावकाश (लंच ब्रेक) का समय अपराह्न 1:30 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। आगामी सत्र के पठन-पाठन और परीक्षाओं को समय पर संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे पहले 16 मई को जारी किए गए पुराने आदेश को अब इस नए आदेश की सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.