पटना, फरवरी 17 -- पीयू छात्रसंघ चुनाव : नामांकन शुरू, पहले दिन एक ने नॉमिनेशन किया - नॉमिनेशन के साथ चुनाव प्रचार में आयी तेजी -बता दें कि 18 फरवरी तक नामांकन पत्र लिये जाएंगे पटना, मुख्य संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन केवल एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मैथिली विभाग के छात्र चंदन कुमार ने सेंट्रल पैनल के संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा कोई अन्य उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए काउंटर शाम चार बजे तक खुले रहे। बता दें कि 18 फरवरी तक नामांकन पत्र लिये जाएंगे। इन दो दिनों में शेष 335 उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा करना है। पीयू छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर पदों को मिलाकर कुल 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.