पटना, फरवरी 14 -- पटना विवि छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के नामांकन फॉर्म लेने की अंतिम तिथि शनिवार को थी। 11 से 14 फरवरी तक कुल 336 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म खरीदे। इसमें 205 सेंट्रल पैनल के लिए और 131 उम्मीदवार काउंसिलर पद के लिए नामांकन फॉर्म लिए हैं। अंतिम दिन 144 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म लिए। इसमें 90 सेंट्रल पैनल और 54 काउंसिलर पद के लिए फॉर्म लिए गए हैं। 16 से 18 फरवरी तक नामांकन फॉर्म जमा किया जाएगा। पटना विवि छात्रसंघ चुनाव कमिटी के मुताबिक 19 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी हो सकेगी। 21 को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। पीयू छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि नामांकन फॉर्म जमा करने की व्यवस्था सीनेट हॉल में की गयी है। सेंटल पैनल और काउंसिलर पद के सभी उम्मीदवारों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.