पटना, फरवरी 11 -- पटना विवि छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन फॉर्म मिलने लगा। विवि काउंटर से ही नामांकन फॉर्म दिया जा रहा है। पहले दिन 32 फॉर्म की बिक्री हुई। इसमें 17 फॉर्म सेंट्रल पैनल के लिए बिके हैं। 15 फॉर्म काउंसलर पद के लिए खरीदे गये हैं। सभी उम्मीदवार को फॉर्म के साथ चुनाव के दिशा-निर्देश और कोड ऑफ कंडक्ट की कॉपी नि:शुल्क दी गयी है। पहली बार दिशा-निर्देश की कॉपी उम्मीदवारों को नामांकन फॉर्म के साथ दी जा रही है। इससे उम्मीदवार चुनाव संबंधी तमाम नियम को जान लें और किसी तरह की गलती ना करें। नामांकन फॉर्म शुक्रवार यानी 13 फरवरी तक मिलेगा। इसके बाद 16 से 18 फरवरी तक नामांकन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया होगी। 19 फरवरी को नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी। इसमें देखा जाएगा कि नामांकन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार सभी शर्तो को पूरा कर पात...