पीयू के 12 शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बनाई जगह
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के 12 शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग संस्था स्कॉलरली इंडेक्स की प्रतिष्ठित टॉप-1000 स्कॉलर रैंकिंग में स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध उत्कृष्टता को वैश्विक पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि शिक्षकों के निरंतर शोध प्रयासों, अकादमिक प्रतिबद्धता और ज्ञान सृजन के क्षेत्र में योगदान है। स्कॉलरली इंडेक्स द्वारा जारी यह अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग शोधकर्ताओं के शोध प्रकाशनों, उद्धरणों, एच-इंडेक्स, डी-इंडेक्स तथा समग्र शोध प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। इस रैंकिंग में न केवल शोध प्रकाशनों की संख्या, बल्कि शोध की गुणवत्ता, प्रासंगिकता, प्रभावशीलता और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक जगत में उसकी स्वीकार्यता को भी महत्व दिया जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.