जौनपुर, अप्रैल 14 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जिले के करीब 590 महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बुधवार 15 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 27 मई तक तीन पालियों में होगी। दोनों जिले में इसके लिए कुल 380 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी संकलन केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी गई हैं। महाविद्यालयों को पहले ही उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई थीं, जबकि प्रश्नपत्र संकलन केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- यूजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 24 से होगी शुरू महाविद्यालय संचालकों को प्रत्येक दिन प्रथम पाली में तीनों पालियों के प्रश्नपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.