पटना, अप्रैल 15 -- पटना विवि में लंबित परीक्षाओं को ससमय पूरा करना और सत्र को नियमित करना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया है। पटना विवि के कुलपति ने प्रो. अजय सिंह ने बुधवार को एक संदेश पत्र जारी कर इसकी जानकारी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और तमाम छात्रों को दी है। संदेश में कुलपति ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में विवि परिसर में घटनाक्रम के कारण सत्र में देरी हुई। इसलिए परीक्षा देर से हुई। इसको लेकर विवि प्रशासन गंभीर है। उन्होंने छात्रों को वर्ग में नियमित रूप से उपस्थित रहने और शैक्षणिक माहौल को सुधारने में मदद करने की अपील की। उन्होंने विवि में नियम संगत कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा है कि समर्थ पोर्टल पर कई कार्यों की शुरुआत की गयी है। इसी क्रम में अवकाश के लिए आवेदन अब समर्थ पोर्टल पर ही स्वीकार्य होगा...