पीयू के वाणिज्य महाविद्यालय भवन में विज्ञान की पढ़ाई होगी
पटना, अप्रैल 20 -- पटना विवि के छात्रों को मल्टी-डिसिप्लिनरी या बहुविषयक विषयों की पढ़ाई में आसानी हो, इसके लिए वाणिज्य महाविद्यालय भवन को तैयार किया जा रहा है। वाणिज्य महाविद्यालय में ही मल्टी-डिसिप्लिनरी विषयों (खासकर विज्ञान) की पढ़ाई होगी। इसके लिए वाणिज्य महाविद्यालय के जर्जर भवन को दुरुस्त किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पटना कॉलेज के प्राचार्य को दी गयी है। बता दें कि वाणिज्य महाविद्यालय को दरभंगा हाउस में शिफ्ट किया जाएगा। दरभंगा हाउस के तमाम पीजी विभाग को नये शैक्षणिक भवन (कला संकाय) में शिफ्ट किया जाएगा। वाणिज्य महाविद्यालय के शिफ्ट होने के बाद उस भवन में मल्टीडिसिप्लिनरी के तहत विज्ञान की पढ़ाई होगी। यह भी पढ़ें- परास्नातक में अब 70 प्रतिशत की होगी लिखित परीक्षा यह महाविद्यालय पटना कॉलेज परिसर में चल रहा है। यह पूरा भवन पटना कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.