जौनपुर, मई 27 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीबीए के छठवे सेमेस्टर में वाइबा के लिए आये छात्रों ने आईबीएम भवन में मंगलवार को हंगामा कर दिया। यहां जमकर नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन भी किया। बुलाने के बाद वाइबा स्थगित करने और चार घंटे तक इंतजार कराने का आरोप लगाते हुए कुलपति और कुलसचिव के कार्यालय का घेराव किया। बीबीए छठवें सेमेस्टर के छात्रों का मंगलवार को सुबह 9 बजे से मौखिकी(वायबा) था। इसके लिए सभी को बुलाया गया था। सभी छात्र तेज गर्मी और धूप में नौ बजे पहुंच गए। उनका आरोप है कि वह बैठे रहे इंतजार करते रहे। जब 12 बज गया तो छात्र विभागाध्यक्ष व परीक्षक से मामले की जानकारी करने लगे। वहां बताया गया कि वाइबा स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट गया। छात्रों ने कहा चार घंटे तक इंतजार करने ...