जौनपुर, जुलाई 10 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयार प्रवेश विवरणिका का गुरुवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह विवरणिका विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों, पात्रता, शुल्क, प्रवेश प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध ढंग से संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर तथा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इस मौके पर प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. रजनी...