जौनपुर, अप्रैल 8 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ताखा गांव स्थित राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. सुधाकर सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद का सदस्य नामित किया गया है। सदस्य नामित होने पर शुभचिंतकों ने बधाई दी। कार्यपरिषद सदस्य नामित किए जाने की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम शब्द यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्रमणि त्रिपाठी, डॉ.नितेश अग्निहोत्री, डॉ.आकांक्षा यादव, वीरेंद्र कुमार, डॉ. राम वचन, डॉ. राजेश यादव, डॉ. हरेंद्र, डॉ. शेष मणि यादव, सहित अन्य शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.