पीयू कार्यपरिषद के तीन लोग बने सदस्य
जौनपुर, जून 11 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्य परिषद में तीन लोग नए सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित को दोबारा जगह मिली है। इसमें तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के मनोविज्ञान विभाग से सेवानिवृत डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं बजरंग पीजी कॉलेज कुंडा प्रतापगढ़ के प्राचार्य प्रो. रंणजय सिंह और बीएचयू गणित विज्ञान विभाग के प्रो. अरविंद सिंह को कार्य परिषद का सदस्य बनाया है। इनके अलावा न्यायिक सदस्य में सेवानिवृत न्यायाधीश डीएस त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। ये लोग राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य हैं। जिससे महासंघ के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय ने एक मृत कर्मचारी का भी किया प्रतिनियोजन प्रो. ओम प्रकाश चौधरी, प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.