बिहारशरीफ, मार्च 13 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ (पटना यूनिवर्सिटी एलुमनाई एसोसिएशन) की 15 मार्च को मगध महिला कॉलेज में वार्षिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर नालंदा कॉलेज में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नालंदा चैप्टर इकाई का पुनर्गठन करते हुए नालंदा कॉलेज की प्राचार्य पटना विश्वविद्यालय अंग्रेजी स्नातकोत्तर (सत्र 1984-86) की छात्रा रहीं प्रो. सुनीता सिन्हा को अध्यक्ष और नालंदा निवासी डॉ. संजीत कुमार को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा नालंदा के अंजनी कुमार को उपाध्यक्ष, नालंदा कॉलेज बीएड विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कीर्ति स्वराज का संयुक्त सचिव और पत्रकारिता के पूर्व छात्र सूरजपुर के सुजीत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बीएड के अध्यक्ष डॉ. ध्रुव कुमार ने नालंदा चैप्टर से जुड़े पटना विश्व...