पटना, अगस्त 1 -- राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े पटना विश्वविद्यालय के 75 विद्यार्थी रविवार को राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन में आयोजित 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग में ये छात्र सीधे जुड़ेंगे। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंदन चंद्र चुन्ना ने इसकी जानकारी दी। दरअसल, राज्यपाल सचिवालय ने पटना विश्वविद्यालय से इस कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों की सूची मांगी थी। इसके बाद एनएसएस समन्वयक ने 75 स्वयंसेवकों और दो कार्यक्रम पदाधिकारियों (पीओ) का ब्योरा राज्यपाल के अपर सचिव सुमन कुमार को भेजा है। ये सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की विभिन्न एनएसएस इकाइयों से जुड़े हैं。 यह भी पढ़ें- हजारीबाग में ऐतिहासिक क्षण की तैयारी पूरीक...