पटना, जुलाई 24 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गुणवत्ता, एकरूपता, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अंकों में होने वाली विसंगति को दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों के मॉडरेशन बोर्ड का पुनर्गठन किया है। कुलपति के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. बेनॉय कुमार लाल ने इसकी अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 31 विषयों के मॉडरेशन बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें वाणिज्य, शिक्षा, विधि, मानविकी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के शिक्षकों को शामिल किया गया है। मानविकी संकाय के अंतर्गत अरबी, बांग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, मैथिली, फारसी, दर्शनशास्त्र, संस्कृत एवं उर्दू विषय शामिल हैं। विज्ञान संकाय अंतर्गत वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी एवं प्राणी विज्ञान के बोर्ड का गठन किया गया है। सा...