पटना, अगस्त 11 -- पटना विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-30 के लिए स्नातक नियमित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में स्पॉट राउंड प्रवेश के लिए आवेदन तिथि की घोषणा कर दी है। आवेदन समर्थ पोर्टलसे बुधवार से 14 अगस्त तक लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश की यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और संबंधित कॉलेज उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर ही अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार करेंगे। अधिसूचना के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की सूची समर्थ पोर्टल पर प्राप्त होने के बाद ही उनके लिए प्रवेश शुल्क भुगतान का लिंक जनरेट किया जाएगा। यह स्पॉट राउंड उन अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका होगा, जो पिछले चरणों में प्रवेश नहीं पा सके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...