पीयू : स्पॉट नामांकन की मेधा सूची समर्थ पोर्टल से बनेगी
पटना, अगस्त 4 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) में स्पॉट नामांकन और मेधा सूची प्रकाशन समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा। रिक्त सीटों के लिए नए सिरे से पोर्टल से मेधा सूची तैयार की जाएगी। यह निर्णय विवि प्रशासन द्वारा उन परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है, जहां लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने अन्य सीयूइटी से दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के कारण अपना नामांकन रद्द करा दिया है। इस कारण कई सीटें खाली हो गई हैं, जिस पर अब नई मेधा सूची के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। 31 जुलाई और एक अगस्त को पीयू के विभिन्न कॉलेजों में स्पॉट नामांकन के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए गए थे। इसके बाद विवि ने यह निर्णय लिया था कि तीन अगस्त को सभी कॉलेजों की सूचना पटल पर चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी। चार अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी थी। लेकिन बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.