पटना, मई 9 -- पटना विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन 13 मई से लिए जाएंगे। पहली बार विवि 'समर्थ' पोर्टल के माध्यम से स्नातक-पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित है। पहले नौ मई से ही आवेदन को पोर्टल सक्रिय होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से सक्रिय नहीं हो सका है। विवि से मिली जानकारी के अनुसार पोर्टल 12 मई तक तैयार कर लिया जाएगा। नामांकन को आवेदन के लिए 13 मई से इसे सक्रिय कर दिया जाएगा। मालूम हो कि यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में लगभग 4531 सीटों पर नामांकन लिया जाना है। यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र विवि : स्नातक में नामांकन को कल से 'समर्थ' से आवेदन पीजी में दाखिले के लिए आवेदन 10 जून से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही लिए जाएंगे। ...