पटना, जुलाई 13 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) में स्नातक नियमित पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची मंगलवार को जारी होगी। इसके आधार पर 15 से 17 जुलाई तक विद्यार्थियों को आवंटित कॉलेज में नामांकन लेना होगा। छात्रों को सभी दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में 10 बजे से चार बजे तक काउंसिलिंग और नामांकन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। तीसरी मेधा सूची के बाद बची सीटों पर स्पॉट नामांकन लिया जाएगा। स्पॉट नामांकन 20 और 21 जुलाई को संबंधित कॉलेजों में ही होगा। इसके लिए कॉलेज में ही विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा और उसी तिथि पर नामांकन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...