पीयू : स्नातकोत्तर नियमित कोर्स के लिए दूसरी मेधा सूची जारी
पटना, सितम्बर 6 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम की दूसरी मेधा सूची विवि के नामांकन पोर्टल पर जारी कर दिया। कुल 29 विषयों के लिए मेधा सूची जारी की गई है। सात और आठ अगस्त को संबंधित विभाग में नामांकन होगा। विवि ने स्पष्ट किया है आवंटित विभागों में जाकर निर्धारित अवधि में छात्रों को नामांकन ले लेना होगा। विवि ने कहा है कि नामांकन शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल नौ सितंबर तक खुला रहेगा। इसी तिथि पर संबंधित विभागों में नामांकित विद्यार्थियों का इंडक्शन मीट भी होगा। इसमें छात्रों को पाठ्यक्रम, परीक्षा, क्रेडिट संबंधित जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.