पटना, जुलाई 30 -- पटना विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में द्वितीय मेधा सूची के आधार पर नामांकित विद्यार्थियों के लिए सूचना जारी की गई है। विवि प्रशासन के अनुसार, स्व वित्त पोषित पाठ्यक्रम में नवनामांकित छात्रों का इंडक्शन मीट शुक्रवार को उनके कॉलेजों में होगा। इंडक्शन मीट समाप्त होने के बाद सोमवार से ही छात्रों की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। विवि के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बीएन कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय, कला एवं शिल्प महाविद्यालय और पटना लॉ कॉलेज समेत सभी संबद्ध संस्थानों में नामांकित नए छात्र इस इंडक्शन मीट में अनिवार्य रूप से भाग लें। यह भी पढ़ें- पीयू : स्पॉट नामांकन को आज से कॉलेजों में होगा आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...