पटना, सितम्बर 3 -- पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार दूसरे वर्ष केंद्रीयकृत शिक्षक दिवस समारोह स्थगित किए जाने पर आक्रोश जताया। संघ के महासचिव फरमान अब्बास ने इस कदम को शिक्षकों की भावनाओं और उनके योगदान की उपेक्षा बताते हुए प्रशासन की असंवेदनशीलता की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान व मनोबल वृद्धि का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कुलाधिपति से तत्काल हस्तक्षेप कर प्रशासन को भविष्य में ऐसे कार्यक्रम न स्थगित करने और शिक्षकों, कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील एवं संवादपूर्ण रवैया अपनाने के निर्देश देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...