पीयू : लोक प्रशासन में दो वर्षीय स्नातकोत्तर कोर्स इसी सत्र से शुरू
पटना, जून 5 -- पटना विवि में अब छात्र लोक प्रशासन में दो वर्षीय स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर सकेंगे। इसी सत्र से इस पाठ्यक्रम को लागू कर दिया गया है। दाखिले की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी। नामांकन लेने के इच्छुक छात्र 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीयू के डीन प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि अब तक पीयू में लोक प्रशासन का एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम ही चलता था। लेकिन 2026 सत्र से दो वर्षीय स्नातकोत्तर शुरू किया जा रहा है। इस सत्र में 50 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में नामांकन सोशल साइंस के अलावा वाणिज्य और लॉ से स्नातक करने वाले छात्र ले सकते हैं। राज्यभर में अभी केवल वीर कुंवर सिंह विवि आरा में ही लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है। पाटलिपुत्र विवि अंतर्गत एएन कॉलेज में लोक प्रशासन का पीजी सेंटर चलता है। पटना वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.