पटना, जून 21 -- पटना विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों में सत्र 2026-2030 में प्रवेश के लिए परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा छह विषयों में नामांकन के लिए होगी। इसमें 2909 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 24 जून तक दो पाली में चलेगी। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 और दूसरी पाली में दो बजे से 4 बजे तक परीक्षा होगी। पहले दिन 22 जून को पहली पाली में बीएससी पर्यावरण विज्ञान के लिए परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 64 विद्यार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के लिए परीक्षा होगी, जिसमें करीब 312 विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी छह विषयों की परीक्षा का केन्द्र मगध महिला कॉलेज निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...