पटना, अप्रैल 26 -- पटना विश्वविद्यालय में फोरेंसिक साइंस में स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई शुरू होगी। विवि प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। विवि के एकेडेमिक काउंसिल से इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। उच्च शिक्षा से प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद इस पाठ्यक्रम में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक साइंस की पढ़ाई सायंस कॉलेज में सेंट्रल इंस्टूमेंटेशन भवन में संचालित एडवांस्ड रिसर्च लैब के प्रथम तल्ले पर होगी। उन्होंने बताया कि राज्य में पटना विवि पहला विवि होगा जहां पर फोरेंसिक साइंस में स्नातकोततर की पढ़ाई होगी। विवि स्तर पर लगातार शोध और नवाचार करने के मकसद से इस पाठ्यक्रम को शुरू किया जाएगा।फोरेंसिक साइंस में एक बैच में 30 ...