पीयू : पीजी में नामांकन को आज तक मौका
पटना, अगस्त 19 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने स्नातकोत्तर रेगुलर एवं स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर गुरुवार (20 अगस्त 2026) कर दी है। विवि द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार 13 और 14 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से नामांकन प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई थी, जिसके चलते छात्रों को राहत देने के उद्देश्य से कुलपति के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। अब सभी इच्छुक विद्यार्थी पहली मेधा सूची के आधार पर 20 अगस्त तक अपना नामांकन करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय: यूजी नामांकन की प्रक्रिया 22 अगस्त तक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.