पीयू : पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 11 जून से
पटना, जून 3 -- पटना विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर सत्र 2024-25 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दिया है। परीक्षा 11 जून से शुरू होगी और 13 तक चलेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा होगी। ग्रुप ए के विद्यार्थी जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूविज्ञान, गणित (एमए यानी मास्टर ऑफ आर्ट्स और एमएससी यानी मास्टर ऑफ साइंस), सांख्यिकी ,वाणिज्य, पीएमआर एंड ग्रामीण अध्ययन शामिल हैं, उनका परीक्षा केंद्र पटना कॉलेज होगा। ग्रुप बी के विद्यार्थी जिनमें इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास और पुरातत्व, गृह विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथिली, बंगाली, फारसी, अरबी, दर्शनशास्त्र, उर्दू, मनोविज्ञान और भूगोल शामिल हैं, उनका परीक्षा केंद्र पटना सायंस कॉलेज होगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.