पटना, मार्च 25 -- पटना विवि छात्रसंघ के बचे हुए पदधारकों ने बुधवार को शपथ ली। इसमें सेंट्रल पैनल के साथ कॉलेज काउंसलर भी शामिल थे। समारोह पीयू की कुलपति प्रो. नमिता सिंह के निर्देश पर डीन छात्र कल्याण के समक्ष हुआ। मौके पर कुलानुशासक प्रो. डॉ. मनोज कुमार, विधि पदाधिकारी वीरेंद्र पासवान, डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव थे। शपथ लेने वालों में सेंट्रल पैनल की महासचिव खुशी कुमारी, संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष हर्षबर्द्धन शामिल थे। 12 कॉलेज काउंसलर ने भी शपथ ली। विवि द्वारा पहले 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष पद पर खड़े रिंकल यादव ने सीनेट हॉल में अंदर से बंद होकर तालाबंदी कर ली थी। इससे देर शाम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ही शपथ ग्रहण हो पाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.