पटना, जुलाई 3 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी से दूसरे और चौथे सेमेस्टर के कई विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं। दो जुलाई तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन पोर्टल पर पेमेंट का ऑप्शन ही नहीं आ रहा था, जबकि कई छात्रों को यूजरनेम और पासवर्ड डालने पर इनवेलिड का एरर दिखा। इस तकनीकी खामी से बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए। परेशान छात्र विवि के चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों ने मांग की है कि पोर्टल को तुरंत ठीक कर फॉर्म जमा करने की नई विंडो खोली जाए, नहीं तो उनका सेमेस्टर बर्बाद हो सकता है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: चार जुलाई तक भरा जायेगा पीजी फोर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म :

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...