पीयू : दूसरी मेधा सूची आज होगी जारी
पटना, जून 14 -- पटना विवि में स्नातक (नियमित) सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकन समाप्त हो चुकी है। विवि के अनुसार दूसरी मेधा सूची सोमवार को जारी होगी। इसकी काउंसलिंग 16 से 19 जून के बीच होगी। स्नातक नियमित पाठ्यक्रम में 3551 सीटों पर नामांकन होना है, जिनमें से पहली मेधा सूची के आधार पर 2017 सीटों पर नामांकन हो चुका है। पहली मेधा सूची में नामांकन के लिए 3123 सीटें आवंटित की गईं। 1106 सीटें खाली रह गईं। जिन छात्रों ने आवंटित कॉलेज में नामांकन नहीं लिया है उनकी दावेदारी समाप्त हो चुकी है। रिक्त सीटों पर ही दूसरी मेधा सूची में कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पीपीयू : स्नातक दाखिले के पहले चरण में 68499 छात्रों को सीट आवंटित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.