पीयू : दीक्षांत समारोह आठ को, 38 गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी
पटना, जुलाई 22 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) की ओर पीजी सत्र 2023-25 के छात्रों का दीक्षांत समारोह आठ अगस्त को पटना वीमेंस कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में होगा। विवि ने गोल्ड मेडल पाने विद्यार्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 38 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। इनमें 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं, जिन्हें गोल्ड मेडल मिलेगा। इससे पहले विवि ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों की औपबंधिक सूची जारी कर प्रमुखों से 18 जुलाई तक आपत्ति मांगी थी। दीक्षांत समारोह में कुल 1305 विद्यार्थियों और 155 पीएचडी डिग्री होल्डर्स को सम्मानित किया जाएगा। डीन प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए छात्रों को सफेद कुर्ता-पैजामा या सफेद धोती कुर्ता, मालवीय पगड़ी और अंगवस्त्र निर्धारित है। छात्राओं के लिए सफेद सलवार पीला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.