पीयू : टीसीएस पांच कॉलेजों के छात्रों को रोजगार के लिए करेगा तैयार
पटना, जून 10 -- पटना विवि (पीयू) के पांच कॉलेजों के विज्ञान, वाणिज्य और कला विषयों के विद्यार्थियों को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। टीसीएस के विषय विशेषज्ञों की ओर से विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीयू के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में टीसीएस कंपनी के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित होने वाले यूथ एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम (वाईईपी) को नए सिरे से शुरू करने के लिए बुधवार को बैठक हुई। बैठक में विवि के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह और टीसीएस कंपनी के उच्च अधिकारी शामिल हुए। पटना सायंस कॉलेज, पटना कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय, बिहार नेशनल कॉलेज तथा मगध महिला महाविद्यालय में वाईपी को संचालित करने के लिए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.