पटना, मई 15 -- पटना विश्वविद्यालय के न्यू बायोलॉजी ब्लॉक के जूलॉजी विभाग में पिछले एक वर्ष से पानी का कनेक्शन नहीं किया गया। इससे छात्र दूसरे विभाग में पानी के लिए जाने को मजबूर हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब छात्रों ने इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष से की है। सायंस कॉलेज स्थित न्यू बायोलॉजी ब्लॉक में तीन विंग के विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है। इसमें ग्राउंड फ्लोर में जूलॉजी, फर्स्ट फ्लोर में बायोटेक्नोलॉजी और सेकेंड फ्लोर में बायोकेमिस्ट्री संचालित की जाती है। बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री विभाग में बोरिंग का कनेक्शन किया गया है, लेकिन जूलॉजी विंग में कनेक्शन विश्वविद्यालय की ओर से नहीं कराया गया है। जूलॉजी विंग में एक भी सफाई कर्मी भी नहीं है। इस कारण विभाग के कॉरिडोर में गंदगी रहती है। जूलॉजी विंग में पीजी के 40 विद्यार्थी के साथ ही 20 ...