पीयू : छठे सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिन देरी से होगी
पटना, मई 19 -- पटना विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-27 के बीए, बीएससी और बीकॉम (सीबीसीएस) के छठे सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। पहले ये परीक्षाएं 23 मई से प्रारंभ होकर तीन जून तक होने वाली थीं, लेकिन अब नए कार्यक्रम के अनुसार ये दो जून से शुरू होकर नौ जून तक चलेंगी। इस तरह अब परीक्षा 10 दिन देरी से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के समय में भी संशोधन किया है। अब परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी, जबकि पहले यह दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ली जानी थी। समय में इस बदलाव से छात्रों को सुबह की पाली में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।पटना यह भी पढ़ें- पीयू : छठे सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिन देरी से होगी साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, मगध महिला कॉलेज और बीएन कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों में किसी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.