पटना, जुलाई 3 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) यूजी सत्र 2026-2030 में रेगुलर कोर्स में नामांकन को दूसरी मेधा सूची के आधार पर शुक्रवार को 65 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया। पटना साइंस कॉलेज में 9, पटना कॉलेज में 14, वाणिज्य महाविद्यालय में 11, बीएन कॉलेज में 24 और मगध महिला कॉलेज में 07 ने नामांकन लिया। 30 जून से शुरू हुई नामांकन और काउंसलिंग प्रक्रिया में अंतिम तिथि तक 361 छात्र- छात्राओं ने नामांकन लिया। दूसरी मेधा सूची के आधार पर एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न कॉलेजों में सीटें आवंटित की गई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...