पटना, अप्रैल 7 -- पटना विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह 10 मई को होगा। समारोह में वर्ष 1958 बैच के छात्र आईएएस अधिकारी आईसी कुमार शामिल होंगे। 1959 बैच के छात्र और आईपीएस सुधीर कुमार झा के अलावा 70 के दशक के कई छात्रों ने भी शामिल होने की सहमति जताई है। इसकी तैयारी विवि स्तर पर शुरू कर दी गई है। मंगलवार को इसके लिए एक बैठक भी विभाग में हुई। विभाग की एचओडी दिप्ती तिवारी ने बताया कि आयोजन सात साल के बाद किया जा रहा है। इससे पहले 2019 में विभाग ने पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया था। दरभंगा हाउस में चल रहे इस विभाग के स्थापना का 74वां साल है। 1952 से यह विभाग चल रहा है। समारोह में दो सौ से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में विभाग के विद्धानंद विधाता, सतीश कुमार, अमित कुमार, नेहा रंजन आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.