पीयू : एलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
पटना, सितम्बर 6 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) एलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को विवि के व्हीलर सीनेट हाउस में हुआ। इसमें पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उन्होंने कहा कि पटना विवि का गौरवपूर्ण इतिहास है। इसके पूर्ववर्ती छात्र देश के कोने-कोने में हैं। एसोसिएशन विवि की बेहतरी के लिए सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगा। कार्यकाल पूरा होने पर अध्यक्ष प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह, महासचिव प्रो. अतुल आदित्य पांडेय और कोषाध्यक्ष जयशंकर बिहारी ने दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. केएन पासवान ने सर्व सम्मति से दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन कराया। विवि के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार महासचिव, अधिवक्ता मंजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.