पीयू : एईडीपी कोर्स में नामांकन के लिए अब 30 तक आवेदन
पटना, जून 19 -- पटना विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू हो रहे अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते है। आवेदन पीयू की वेबसाइट www.pup.ac.in पर जाकर करना होगा। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून थी। बीएन कॉलेज में बीएससी डिजिटल इलेक्ट्रानिक्स और मगध महिला कॉलेज में बीएससी हेल्थ केयर मैनेजमेंट की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू हो रही है। उक्त कोर्स में नामांकन को आवेदनों की संख्या कम होने के कारण तिथि बढ़ा दी गई है। पाठ्यक्रम में नामांकन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।रोशन आनंद को न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च आज :रोशन आनंद को न्याय की मांग को लेकर शनिवार को छात्र कैंडल मार्च निकालेंगे। मार्च पटना कॉलेज से शुरू होगा और कारगिल चौक तक आयेगा। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.