पटना, जुलाई 29 -- पटना विवि (पीयू) ने सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर की 31 जुलाई को होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। विवि ने सूचना जारी कर कहा है कि संशोधित कार्यक्रम कॉलेज की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी वेबसाइट चेक करते रहें। सत्र 2025-29 के छात्रों के लिए दूसरे सेमेस्टर की यह अंतिम परीक्षा है। 31 जुलाई को वैल्यू एडेड कोर्स विषय की परीक्षा होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...