पीयू : अधिकारी बने पूर्ववर्ती छात्रों को किया गया सम्मानित
पटना, जुलाई 6 -- पटना विवि के इतिहास विभाग में सोमवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह विभाग की प्रमुख डॉ. दीप्ति तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभाग के 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा में सफल छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है। सफल छात्रों ने यह संदेश दिया कि सफलता के लिए पांच मूल मंत्र हैं बुद्धि, सतत अभ्यास, धैर्य, साहस और लक्ष्य। नव चयनित पदाधिकारी सम्मानित छात्र छात्राओं में नेहा कुमारी, प्रखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी (सत्र 2018-20), शुभलक्ष्मी अश्विनी कर्ण, राज्य कर सहायक आयुक्त (सत्र 2019-21), फातमी इमाम, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (सत्र 2019-21), रौनक कुमार, ग्रामीण विकास पदाधिकारी (सत्र 2019-21), बबनी कुमारी, प्रखंड अल्पसंख्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.