पीयूष हत्याकांड : मुख्य आरोपित कारू डॉन ने कोर्ट में किया सरेंडर
नवादा, सितम्बर 6 -- हिसुआ के चर्चित प्रणय भारती उर्फ पीयूष हत्याकांड के मुख्य आरोपित नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण किया। वह हिसुआ थाना क्षेत्र के बगोदर गांव निवासी अरविंद सिंह का पुत्र है। पुलिस की कड़ी दबिश के बाद उसने सरेंडर किया है। शनिवार को ही पुलिस ने उसके घर पर ढोल बजाकर इश्तेहार का तामिला कराया था। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पीयूष हत्याकांड में➤ गठित एसआईटी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा न्यायालय से समन्वय स्थापित कर 72 घंटे के अंदर अभियुक्त के विरुद्ध इश्तिहार एवं कुर्की का आदेश लिया गया। शनिवार को ही दिन में पुलिस द्वारा अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ कारु डॉन के घर विधिवत इश्तेहार तामिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.