गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउण्ड पर 19 से 26 अप्रैल तक पीयूष दयाल श्रीवास्तव मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पत्रकारवार्ता कर पूर्व आईआरएस व क्रिकेट खिलाड़ी शिव दयाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें विजेता को 25 व 15 हजार रुपये नगद राशि व ट्रॉफी दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व रणजी खिलाड़ी परवेज हसन, क्रिकेट कोच अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कानपुर जेम्स ने कानपुर टाइटन को 13 रन से हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...