हजारीबाग, अप्रैल 18 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। स्कूल से साथ साथ गए थे दोस्त। पीयूष डूबने लगा तो उसके दोस्त छोड़कर भाग गए। कटकमदाग प्रखंड के गोंडा डैम में शुक्रवार को 15 वर्षीय पीयूष कुमार की डूबने से मौत हो गयी । शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव बड़कागांव प्रखंड के महुंगाईकला श्मशान घाट में अग्नि संस्कार किया गया। मृतक महुगाईकला निवासी टिकेंद्र यादव का बड़ा पुत्र था, जो अपने ननिहाल हजारीबाग मंडईकला में रहकर पढाई करता था। परिजनों के अनुसार पीयूष शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद अपने 4 दोस्तों के साथ निकला। लगभग 4:00 बजे पीयूष के ही मोबाइल से उसके मामा को फोन किया गया कि वह गोंडा डैम में डूब कर मर चुका है। यह भी पढ़ें- गंगा में स्नान के दौरान दो दोस्तों की मौत से गांव में पसरा मातम, आज गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार यह सुनते ही परिजन...