नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि तमिलनाडु में अभी तक चुनाव प्रभारी की भूमिका निभा रहे बैजयंत पांडा को असम का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा का पूरा फोकस अब अगले साल होने वाले पांच विधानसभा चुनावों पर है। उसने असम के लिए अपने चुनाव प्रभारियों व सह प्रभारियों की घोषणा की है, जबकि तमिलनाडु में चुनाव प्रभारियों की टीम में बदलाव किया है। तमिलनाडु में चुनावी रणनीति की कमान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी बनाया गया है। असम में सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा क...